चंडीगढ़। सेक्टर-47 में एक करियाना दुकान का शटर तोड़कर बीती देर रात करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह दुकानदार ने टूटा ताला देखकर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इससे पहले 3 नवंबर, 3 दिसंबर को भी चोरियां हो चुकी हैं। बार-बार हो रही चोरियों से दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।