अदाकार मंच मोहाली आने वाली आज से पांच दिवसीय नाटक उत्सव अदाकारियां 2014 का मंचन करेगा। सोमवार दोपहर एक प्रेस वार्ता में उत्सव के निदेशक डॉ. साहिब सिंह ने बताया कि गत 2 जुलाई से वह पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में पांच दिवसीय नाटकों का उत्सव करेंगे। सभी नाटक शाम 7 बजे से शुरू होंगे। सभी नाटकों का निर्देशन साहिब सिंह ने किया है।
यह नाटक होंगे मंचित
2 जुलाई को नाटक अमर कथा
3 जुलाई को फोजन, तैनु की मैनु की
4 जुलाई को अंधे हैं हम
5 जुलाई इक होर गदर
6 जुलाई को नाटक युद्ध अते बुद्ध का मंचन