फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लंगर के नाम पर पैसे इकट्ठा करने आए युवकों ने घर में घुसकर महिला से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर घर में घुसकर महिला की चेन झपटने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ 379 बी, 452 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों लुटेरे युवक फरार बताए जा रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सलोनी निवासी वीआईपी रोड ने बताया कि 14 मार्च को युवक घर आए और बोले कि हम वीआईपी रोड पर लंगर लगा रहे हैं। इसके लिए वह लोगों से पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। इसके बाद वह दो दिन बाद शाम साढ़े चार बजे घर आए, जिस समय वह घर में अकेली थी। इसके बाद एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसकी चेन छीन ली और उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उनकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई गई। मामले के संबंध में जांच अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें