फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक का डोप टेस्ट पॉजिटिव निकला, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने एक 29 वर्षीय युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक का डोप टेस्ट मॉर्फिन और बुप्रेनोर्फिन के लिए पॉजिटिव आया है। पुलिस के अनुसार, युवक को श्मशान घाट के पास कच्ची सड़क पर संदिग्ध हालत में बैठा पाया गया था। उसकी पहचान महेश, निवासी रविंद्रा एनक्लेव, फेज-1, बलटाना के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि, उसकी आवाज और हालत से नशे के सेवन का संदेह हुआ। पुलिस उसे सिविल अस्पताल ढकोली ले गई, जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में मॉर्फिन और बुप्रेनोर्फिन पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 27/61/85 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें