फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन


वीरवार को प्रात: करीब साढ़े नौ बजे बाबरपुर व पानीपत रेलवे स्टेशन के बीच एक 32 वर्षीय युवक ने अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन चालक ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद जब तक गाड़ी रुकती तब तक बहुत देर हो चुकी है।

हादसे के बाद करीब पांच मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी रही। ट्रेन चालक ने पानीपत स्टेशन पर पहुंचने पर इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम ने  घटना स्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जीआरपी के एएसआई कृष्ण ने बताया कि बाबरपुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर किसी युवक के शव सूचना मिली थी। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस रखवा दिया है। लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें