फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो में आए युवक और ई-रिक्शा लेकर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा।
विज्ञापन

शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों मनीमाजरा में चार अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

पहली घटना में मनीमाजरा निवासी मोनू ने शिकायत दी कि वह ई-रिक्शा में सब्जी लेकर माडर्न कॉम्प्लेक्स मंडी गया था। करीब 9:20 बजे लौटने पर उसका ई-रिक्शा गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि पीले रंग के ऑटो में सवार दो युवक मौके पर आए और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान और तेल की चोरी
दूसरी घटना में क्राकरी शॉप के मालिक अभिनव पाल ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए, एक दुकान में घुसा और मिक्सी व ब्लोअर लेकर फरार हो गया। तीसरी घटना शिवालिक गार्डन के पास हुई, जहां चोर ने स्कूटी के पास रखी तेल की पेटी उठाकर अपनी स्कूटी पर रख दी। चौथी वारदात धनास इलाके में दर्ज हुई, जहां युवक ने खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले गया। पुलिस ने कहा कि सभी मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें