फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शांति नगर की गली नंबर तीन में संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार सुबह एक युवक वरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तबीयत बिगड़ने पर सुबह वरेंद्र के माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वरेंद्र रात को सोया था, लेकिन सुबह उठा नहीं। पुलिस ने वरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें