फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 24 से मौसम फिर लेगा करवट, तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का मौसम बुधवार से एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 24 मई के बाद तीन दिन तक बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि तब तक लोगों को गर्मी खूब सताएगी।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार के बाद से शहर में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे शहर के तापमान में करीब छह डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से संभव है। हालांकि, तब तक शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को भी शहर में गर्म हवाएं चलीं, जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। विभाग के अनुसार रविवार को भी शहर में आसमान से आग बरसेगी और शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें