चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद बंध रही है। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 21 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा। 22 मार्च को अच्छी बारिश के संकेत हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम फिर से सुहावना हो जाएगा। कुछ स्थानों 30 से 40 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है। मार्च का यह पहला विक्षोभ होगा, जो अच्छी बारिश लाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि रात का तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में भी बारिश होगी। उसके बाद चलने वाली उत्तर पश्चिम हवाएं ठंडक लाएंगी, जिसका असर 26 से 27 मार्च तक रहने वाला है।