फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर बदल सकता है मौसम... 19 को छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। चंडीगढ़ मौसम की केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 19 और 20 जनवरी को शहर के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।17 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में सक्रिय होगा जिसकी वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 18 फरवरी से मौसम बदलेगा। 19 फरवरी को हल्के बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है और 20 फरवरी को बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाएगा। शहर में वीरवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें