चंडीगढ़। जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने अप्रैल-मई 2026 में चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भाग लेने वाली लड़के और लड़कियों की टीमों को क्रिकेट किट, मेडिकल किट और हाइजीन किट वितरित किए। इस अवसर पर पुलिस थाना सेक्टर-26, चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान 70 से अधिक उभरते क्रिकेटरों को आवश्यक क्रिकेट उपकरण , मेडिकल किट और हाइजीन किट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें खेल के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित करना है।