फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने महिला से ओटीपी पूछकर 3 लाख 10 हजार रुपये उड़ाये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां निवासी महिला ने एटीएम कार्ड से 8 हजार रुपये निकलवाए तो उसके मोबाइल पर दो बार पैसे कटने का मैसेज आ गया। महिला ने कस्टमर केयर को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई तो उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने महिला से ओटीपी पूछकर 3.10 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन

मौलीजागरां निवासी नरेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च 2021 को उसने एटीएम कार्ड से 8 हजार रुपये निकवाए थे। उसके मोबाइल पर 8 हजार रुपये निकलने के दो मैसेज आए। उसने कस्टमर केयर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 11 मार्च 2021 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपकी शिकायत का निवारण हो गया है। आरोपी ने कहा कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे आपको बताना है। इसके बाद पीड़िता के मोबाइल पर दो बार ओटीपी आया। यह ओटीपी महिला ने आरोपी को बता दिए। इसके बाद 15 मार्च 2021 को उनके खाते से एक लाख 65 हजार 990 रुपये और 32 हजार 589 रुपये निकल गए। इसके बाद 16 मार्च 2021 को 21 हजार 800 और 89 हजार 999 रुपये निकलने का मैसेज आया। आरोपी ने महिला के खाते से करीब तीन लाख 10 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने यह मैसेज 16 मार्च को देखे। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौलीजागरां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें