चंडीगढ़। अवैध वेंडरों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख मंगलवार को स्पष्ट होगी। इस मामले से जुड़े पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और संबंधित पक्षों को अगली सुनवाई की जानकारी 6 जनवरी को मिलने की संभावना है।सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पैरवी कर रहे मनीमाजरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि सुनवाई 5 जनवरी को निर्धारित थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अवकाश के कारण यह संभव नहीं हो सकी। अब मंगलवार को कोर्ट की ओर से अगली तारीख घोषित की जाएगी।
मामला नगर निगम द्वारा अवैध रूप से वेंडिंग करने वालों पर की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने शहर के सभी अवैध वेंडरों को हटाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा तय स्थान की जगह दूसरी जगह दुकान चलाने वालों को भी उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाने का आदेश दिया था। इस काम के लिए नगर निगम ने कोर्ट से 7 दिन का समय मांगा था।