फोटो सहित
चंडीगढ़। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा अस्थापन कमेटी सेक्टर-22 में धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी के अधीन चलने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल और श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने लंगर सेवा में भी योगदान दिया। प्रधानाचार्या प्रीतिंदर कौर ने स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ सेवा की। कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह चड्ढा, जनरल सेक्रेटरी गुरजोत सिंह साहनी और चेयरमैन परमदीप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी लंगर बांटा। इस मौके पर विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं नाम जपो, किरत करो और वंड छको को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। ब्यूरो