फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने गुल्लक से 11 हजार रुपये निकालकर लंगर के लिए गुरुद्वारा साहिब में दिए दान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण लोग अपने घरों में बंद हैं। काम धंधा भी ठप है।ऐसे में दिहाड़ीदार मजदूर और भवन निर्माण में लगे मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया है। वे भूख से छटपटा रहे हैं। हालांकि इस बीच कई सामाजिक और धार्मिक संगठन लंगर की सेवा में जुटे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर 15 निवासी छात्र दविंदर सिंह संधू ने अपनी गुल्लक से ग्यारह हजार रुपये निकालकर उसे गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 19 में दान कर दिया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि वह स्वयं सेक्टर 15 गए और दविंदर सिंह ने उन्हें यह राशि खुद भेंट की और कहा कि अब हमारी जरूरतें पूरी हो गईं हैं। इस राशि से किसी की भूख मिटती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। यह बात सुनकर दविंदर के पिता गुरमेहर सिंह ने कहा कि बेटा ऐसा सोचता है और करता है मेरे लिए गौरव के क्षण हैं। तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि यह छात्र हम सभी समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें