फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बेटा डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पा रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
पेक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि, पिता बोले-
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के हिमालय हॉस्टल में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र आदित्य की मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने उसके पिता के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया। रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पिता बेटे का शव फ्लाइट से ओडिशा स्थित अपने घर ले गए। बातचीत के दौरान पिता ने बताया कि उनका बेटा डिप्रेशन में था और उससे बाहर नहीं निकल पा रहा था। पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने पर वह कई दिन तक चंडीगढ़ में उसके साथ हॉस्टल में रुके थे। उन्हें लगा था कि अब बेटा ठीक हो गया है। फोन पर कई बार बातचीत होने के बावजूद उन्हें इस बात का अहसास नहीं हुआ कि उसकी मानसिक स्थिति अब भी ठीक नहीं थी। उधर, पुलिस कमरे में मिली पर्ची, मोबाइल में लगे 16-17 घंटे के टाइमर और पुराने घटनाक्रम को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें