छह साल के बच्चे ने किया कमाल.. गुल्लक में जमा पैसे जरूरतमंद को दिए
फोटो सहित
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बेशक दबीत अभी छह साल है, लेकिन उसने वह कर दिखाया जिससे कई प्रेरणा ले सकते हैं। सेक्टर-30बी में रहने वाले दबीत के गुल्लक में कुछ पैसे थे। उसने अपने पापा से जिद्द की कि उसे ये पैसे जरूरतमंद को दान करने हैं। बेटे के जिद्द के आगे पिता को झुकना पड़ा और वह बच्चे को लेकर सेक्टर में नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंच गए। इस दौरान दबीत पुलिसकर्मियों को यह कहकर गुल्लक देने लगा कि इन पैसों को जरूरतमंद लोगों की सेवा कर दें ताकि उनकी जरूरत पूरी हो सके। इसके बाद नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले तो दबीत को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दबीत नहीं माना तो पुलिस ने पास खड़े एक रिक्शे वाले को गुल्लक से निकले करीब 250 रूपए दे दिए। इससे दबीत जहां काफी खुश हो गया वही पुलिस कर्मियों के चेहरे पर भी मुस्कान छा गई।