चंडीगढ़। पीयू में दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) विद्यार्थियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाया गया है। सत्थ संगठन और पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष के प्रयासों से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
दिव्यांग विद्यार्थियों को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिनमें कैंपस में जरूरी सुविधाओं की कमी और परीक्षा के दौरान स्क्राइब (लिखने में मदद करने वाले) की व्यवस्था से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इन समस्याओं को लेकर वाइस चांसलर को पत्र भी सौंपा गया था। अब यूनिवर्सिटी ने दिव्यांग छात्रों की जरूरतों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही स्क्राइब राइटर्स के लिए भी एक व्यवस्थित और पारदर्शी सिस्टम बनाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो। इस पहल से दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा दोनों में बेहतर सहूलियत मिलेगी।