रासा द्वारा 16 दिसंबर को एफिलिएटेड स्कूल बंद करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया। पंजाब प्राइवेट स्कूल आर्गेनाइजेशन ने स्कूल बंद करने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है। आर्गेनाइजेन ने बोर्ड द्वारा उठाए गए कदमों के प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही समूह स्कूलों से अपील की है कि वे हड़ताल में शामिल न हों।
बल्कि विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखें। वीरवार को पंजाब प्राइवेट स्कूल आर्गेनाइजेशन के एक दल ने बोर्ड अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर आर्गेनाइजेशन के मेंबरों ने एक मांग पत्र बोर्ड अधिकारियों को सौंपा। संस्था के प्रधान तेजपाल सिंह एवं प्रधान दीदार सिंह से बोर्ड से मांग की कि शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए प्रयास किए जाए।
उन्होंने सभी स्कूलों से अपील की है किवे 16 दिसंबर को स्कूल बंद न करे। अपितु शिक्षा व्यापारियों पर एवं नकल माफिया का जमकर विरोध करें। उन्होंने कहा कि पीपीएसओ के नेताओं से भी अपील है कि वे विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखें।
गौरतलब है कि रासा ने 16 दिसंबर को स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूलों की कई मांगे हैं। जिन्हें बोर्ड एवं सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।