फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुरु साहिब की निशानी के दर्शन कर संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी दिवस पर सभी गुरुद्वारा साहिब में भव्य आयोजन हो रहा है। सेक्टर-22 के गुरुद्वारा स्थापन कमेटी में शहीद भाई मती दास के वंश से भाई चरणजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने गुरु साहिब के समय के निशानी लेकर आए थे। इसका दर्शन कर संगत निहाल हो गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब कमेटी के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि गुरुघर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। सोमवार को भाई सुखदीप सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब 22 ने कीर्तन किया। इस दौरान भाई अरविंदर जीत सिंह किट्टूवीर जी ने कीर्तन किया। दरबार साहिब से आए हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह और भाई अमनदीप सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब के बाहर भव्य सजे पंडाल में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि भाई गुरविंदर सिंह पारस हजूरी रागी, भाई मनजिंदर सिंह हजूरी रागी फतेहगढ़ साहिब भाई अरविंदर सिंह नूर हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई शौकीन सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई सुरिंदर सिंह, भाई नछतर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई गुरदेव सिंह आस्टे्रलिया, आर भाई अमजीत सिंह तान अमेरीका ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को समापन दिवस पर अखंड पाठ साहिब का भोग और विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई चरणजीत सिंह (कोटली आनंदपुर साहिब), भाई इंदर सिंह (लुधियाना), भाई हरपाल सिंह (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब), और भाई करनैल सिंह (मोहाली) गुरबानी कीर्तन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें