फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी के तेज बहाव में अलीपुर खटौली व अमराला नदी पुल को जोड़ने वाली सड़कें टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। भारी बरसात के चलते शुक्रवार सुबह नदियों में आए पानी के तेज बहाव से अलीपुर खटौली के बीच में पड़ने वाली नदी पुल व अमराला नदी पुल के दोनों ओर से साइडों को जोड़ने वाली सड़क तेज बहाव में टूट गई। इससे दोनों नदी पुलों आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। नदी पुलों की की दोनों और की सड़कों के किनारे टूट कर पानी के तेज बहाव में बह जाने की भनक लगते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। तभी पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नदी पुलों के दोनों टूटे हुए सिरों पर सुरक्षा के प्रबंध कर आवाजाही को दूसरे अन्य मार्गो से डाइवर्ट करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें