बरवाला। भारी बरसात के चलते शुक्रवार सुबह नदियों में आए पानी के तेज बहाव से अलीपुर खटौली के बीच में पड़ने वाली नदी पुल व अमराला नदी पुल के दोनों ओर से साइडों को जोड़ने वाली सड़क तेज बहाव में टूट गई। इससे दोनों नदी पुलों आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। नदी पुलों की की दोनों और की सड़कों के किनारे टूट कर पानी के तेज बहाव में बह जाने की भनक लगते ही जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। तभी पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नदी पुलों के दोनों टूटे हुए सिरों पर सुरक्षा के प्रबंध कर आवाजाही को दूसरे अन्य मार्गो से डाइवर्ट करवाया।