फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्लबों के बम ब्लास्ट मामले में आरोपियों का एक दिन का रिमांड बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर बीती 26 नवंबर हुए दो बम ब्लास्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को क्राइम सेल की टीम ने कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों का कोर्ट से एक दिन का अतिरिक्त रिमांड मंजूर करवाया गया है। इन्हें शुक्रवार को रिमांड खत्म होने के बाद फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब हैै कि बीती 26 नवंबर की तड़के डि''ओरा व सेविले क्लबों पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा देसी बम फेंक कर विस्फोट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में जांच टीमों ने हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम के साथ मिलकर हिसार निवासी अजीत व विनय दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान के गिरफ्तार कर लिया था। इन दोेनों आरोपियों को कुछ दिन पहले ही यूटी पुलिस की क्राइम सेल की टीम हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लेकर आई थी और इनका जिला कोर्ट से छह दिन का रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान जांच टीमों ने आरोपियों ने घटनास्थल पर ले जाकर निशानदेही करवाने के अलावा इनसे इस विस्फोट को अंजाम देने की पूरी योजना के बारे में भी पूछताछ की है। इस मामले में अब जांच टीम जल्द ही जींद जेल में बंद आरोेपी साहिल काे भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लेकर आएगी क्योंकि उसी ने इन दोनों को हथियार व बम उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन


गुरुग्राम बम ब्लास्ट के साथ भी जुड़े मामले के तार
चंडीगढ़ की तर्ज पर ही तीन दिन पहले गुरुग्राम में भी एक क्लब के बाहर दो देेसी बम फेंक कर धमाके किए गए थे। हालांकि तीसरा धमाका करने से पहले ही घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस ने विस्फोट करने वाले आरोपी को दबोच लिया था। इन दोनों ही घटना में बिलकुल एक जैसे समानांतर घर में बनाए गए देसी बमों का प्रयोग किया गया है जो कि जूते गांठने वाली छोटी कीलें और पोटाश डालकर तैयार किए गए थे। इस मामले में यूटी पुलिस की एक जांच टीम गुरुग्राम गई है और वहां सीआईए द्वारा सात दिन के रिमांड पर लिए गए धमाके करने वाले सचिन से पूछताछ करेगी। क्योंकि दोनों ही शहरों में धमाकों के लिए प्रयोग किए गए बम एक ही जगह तैयार किए गए थे और इस खेल में अन्य कौन-कौन शाामिल है, इस बारे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें