घटने लगी संक्रमण की दर.. अब भी एहतियात जरूरी
15 दिनों में संक्रमण की दर हुई आधी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में कोरोना संक्रमण की दर 10 दिनों में 20 प्रतिशत से 10 पर आ गई है। ऐसे में स्वास्थ विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन दूसरी तरफ संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर काबू के लिए अभी सजगता जरूरी है।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि संक्रमण की लहर में पहले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है। उसके बाद संक्रमण दर धीरे-धीरे नीचे आने लगता है। इसके बाद मौतों का सिलसिला बढ़ता है। उसके 2 से 3 हफ्ते बाद मौतों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में संक्रमण कम होने के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि 1 से 2 हफ्ते के अंदर मौतों की संख्या भी कम होने लगेगी। डॉ. कंग का कहना है कि इस दौरान गंभीर मरीजों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
बॉक्स
जल्द कराएं टीकाकरण
संक्रमण से बचाव के लिए मानकों के पालन के साथ ही जल्द से जल्द टीका लगवाना भी बेहद जरूरी है। डॉ. कंग ने बताया कि टीकाकरण के महत्व को समझते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 साल के बीच के लाभार्थियों के स्लॉट बुकिंग की संख्या भी एक हजार से बढ़ाकर चार हजार कर दी है। ऐसे में जरूरी है कि लोग भी इसके महत्व को समझें और जल्द से जल्द टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लें।
बॉक्स
ऐसे कम हो रही संक्रमण की रफ्तार
दिन संक्रमित मरीज
22 मई 392
21 मई 406
20 मई 404
19 मई 414
18 मई 526
17 मई 620
16 मई 664
15 मई 660
14 मई 650
13 मई 760
कोट- शहर में संक्रमण दर 10 दिनों के दौरान 20 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत पर आ गया है । यह लोगों की जागरूकता और समझदारी का ही असर है। महामारी पर काबू के लिए लोग संक्रमण से बचाव के मानकों का ऐसे ही कड़ाई से पालन करें और टीका लगवाए तो हम जल्द ही इस पर नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे।
-डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक