चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने धुंध के मौसम में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेफ स्कूल वाहन नीति का पालन सख्ती से करने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य की स्पष्ट नीति है कि हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में स्कूल जाए और लौटे। डॉ. कौर ने कहा कि परिवहन विभाग के तहत स्कूल वाहनों की नियमित जांच होगी और नीति के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। धुंध में वाहनों की गति कम रखने, हेडलाइट और फॉग लाइट चालू रखने, रिफ्लेक्टर का उपयोग और विजिबिलिटी सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और ड्राइवरों को निर्देश दिए कि यदि धुंध के कारण वाहन देरी से पहुंचें, तो किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाए। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी। ब्यूरो