पिंजौर। घर से निकल दुकान पर काम करने के लिए गया व्यक्ति न तो दुकान पहुंचा और न ही घर पहुंचा। पुलिस ने व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी बीसीडब्ल्यू सूरजपुर ने बताया कि उसके बड़ा बेटा गौरव रोज (40) की तरह शनिवार को कालका में एक पंसारी की दुकान में काम करने निकला था। पंसारी की दुकान से उसके पास फोन आया कि लड़का दुकान पर नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बेटे को तलाश किया परंतु वह नहीं मिला।