फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की एक्टिवा पर घूम रहे आरोपी को मालिक ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम लाइट प्वाइंट के पास चोरी की एक्टिवा पर घूम रहे आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर मालिक ने पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने ग्रेन मंडी निवासी जंग बहादुर (21) के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हंस कुमार ने बताया कि वह बुड़ैल निवासी है। 21 जनवरी को वह मनीमाजरा गए थे। इस दौरान मोटर मार्केट स्थित दुकान के पास एक्टिवा खड़ी की थी। बाद में देखा तो एक्टिवा गायब थी। सोमवार को एक्टिवा तलाशने के लिए वह बापूधाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बापूधाम लाइट प्वाइंट के पास देखा कि उनकी एक्टिवा को एक युवक चलाकर ले जा रहा था। इसके बाद युवक को पकड़कर बापूधाम चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें