फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अरिजीत सिंह नाइट रद्द न हो, पुलिस के सीनियर अफसरों के पास पहुंचे आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में 4 नवंबर के लिए प्रस्तावित लाइव शो की मंजूरी देने से इन्कार कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को आयोजकों ने एक बार फिर संशोधित प्लान पुलिस विभाग को दिया है। सोमवार को आयोजकों की एक टीम सेक्टर- 9 पुलिस मुख्यालय में चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली। इनमें एसएसपी कंवरदीप कौर, एसएसपी (यातायात) मनीषा चौधरी भी अहम रूप से शामिल थे। पुलिस के साथ साझा किए प्रस्ताव में आयोजकों ने बताया है कि उन्हें पार्किंग के लिए 10 नए पार्किंग स्पॉट मिले हैं। यह चंडीगढ़ नगर निगम और इस्टेट ऑफिस द्वारा दिए गए हैं। यह जगह आयोजन स्थल के पास ही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो यह निगम और प्रशासन की पेड पार्किंग हैं। इसके अलावा आयोजन स्थल के नजदीक कुछ खाली प्लॉट भी पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। वहीं, आयोजकों ने पुलिस को विश्वास दिलाया है कि उनके वालंटियर भी पार्किंग व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने एक टीम गठित की है जो पार्किंग स्थलों का सर्वेक्षण करेगी। इसके बाद पुलिस विभाग फैसला लेगा कि क्या शो को लेकर एनओसी जारी की जाए या नहीं। इसके बाद रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को अंतिम मंजूरी के लिए सौंपी जाएगी।
25 हजार प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद
इससे पहले पुलिस ने शो को इस आधार पर मंजूरी देने से मना किया था कि आयोजक शो के दौरान पहुंचने वाली हजारों गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर कोई सटीक प्लान नहीं दे पाए थे। विभाग ने डीसी को सौंपी रिपाेर्ट में मंजूरी न दिए जाने की बात कही थी। अनुमान के मुताबिक महंगी टिकटें खरीद कर अरिजीत का शो देखने लगभग 25 हजार प्रशंसक पहुंच सकते हैं। ऐसे में सेक्टर 34 में लगभग पांच से छह हजार गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेंगी। सेक्टर 34 में पहले से ही मेले चल रहे हैं और पार्किंग भरी हुई हैं।
विज्ञापन

1800 से दो लाख तक की टिकट
प्रस्तावित शो को सिर्फ चार दिन बचे हैं। शो की कई टिकटें भी बिक चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शो में छात्रों के लिए 1800 की टिकट रखी गई है और महंगी टिकटें दो लाख रूपये तक हैं। इन महंगी टिकटों में कुर्सी के साथ टेबल और पीने की भी व्यवस्था है। सूत्र बताते हैं कि आयोजकों को कहा गया था कि वह शो सेक्टर 25 में भी शिफ्ट कर सकते हैं मगर इसके लिए वह तैयार नहीं हुए।
एक बार रद्द हो चुका है शो
बीते 27 मई को यह शो सेक्टर 34 में होना था मगर खराब मौसम के चलते यह स्थगित हो गया था। उस शो से पहले शहर में कई जगह अरिजीत सिंह के पोस्टर भी लग गए थे और ट्राइसिटी में शो को लेकर काफी रोमांच था। हालांकि शो रद्द हो गया था। कई लोगों ने शो की बुकिंग भी करवा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें