फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसा में पुरानी वार्डबंदी बरकरार, नई वार्डबंदी योजना रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। शहर की नई वार्डबंदी योजना को रद्द कर पुरानी वार्डबंदी को बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। विधायक डॉ. विजय सिंगला, नगर काउंसिल अध्यक्ष सुनील कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्थानक सरकारें मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को नई वार्डबंदी से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मानसा में पुरानी वार्डबंदी ही लागू रहेगी और आने वाले चुनाव इसी आधार पर होंगे। डॉ. सिंगला ने कहा कि नई वार्डबंदी शहरवासियों के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के सभी वार्ड, उनके पुराने नंबर और क्षेत्र पूर्ववत रहेंगे और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होगी। उधर, शहर की 21 सदस्यीय संघर्ष कमेटी ने सरकार के निर्णय को लोगों की जागरूकता और विरोध का परिणाम बताया। कमेटी ने कहा कि नई वार्डबंदी पर विरोध न होता तो यह लागू हो सकती थी। उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब मुख्य फोकस शहर की मूल समस्याओं जैसे पानी, सीवरेज और स्वास्थ्य सेवाओं पर होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें