फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश के कारण पुराना मकान ढहा, मलबे में तीन बाइक दबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। हाथी गेट के पास गोदाम मोहल्ला स्थित एक पुराना मकान शनिवार की देर रात अचानक ढह गया। हादसे के समय मकान खाली था, इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन मलबे से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान इमारत के पास स्थित भगवान श्री वाल्मीकि मंदिर की बाल्कनी भी टूट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना था और बारिश के बाद हुई नमी से इसकी नींव कमजोर हो गई थी। मलबे में तीन बाइक दब गईं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि यह हादसा दिन के समय होता तो भीड़भाड़ और आवाजाही के कारण जानी नुकसान भी हो सकता था। पुलिस और नगर निगम की टीम ने मलबा हटाने और सुरक्षा उपाय करने का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें