अमृतसर। स्थानीय पार्षद विकास सोनी द्वारा मेयर चुनाव के खिलाफ दायर हाईकोर्ट रिट पिटिशन की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। वहीं, पार्षद श्वेता छाबड़ा की तरफ से दायर कंटैम्प्ट आफ कोर्ट मामले की सुनवाई 13 फरवरी को होगी। हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए मेयर की वीडियोग्राफी की सीडी भी मंगवाई है। विकास सोनी ने पिटिशन में आरोप लगाया है कि कांग्रेस के बहुमत के बावजूद आम आदमी पार्टी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर धक्केशाही की, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया और बहुमत की अनदेखी की गई। संवाद