फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुबारकपुर-पंडवाला रोड खस्ताहाल, ओवरलोड टिप्पर ने तोड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारकपुर से गांव पंडवाला जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति आजकल अत्यंत खराब हो चुकी है। इसके कारण दर्जनों गांव, जैसे सुंडरा, खेड़ी, पंडवाला, दसफरपुर, निम्बुआ, हरिपुर समेत कई लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के निवासियों के अनुसार इस सड़क की बद से बदतर स्थिति का मुख्य कारण ओवरलोड टिप्परों का दिन-रात आवागमन है। लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के गुजरने से सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

मामूली बारिश में भी इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क तालाब का रूप ले लेती है। दोपहिया वाहन चालकों सहित पैदल यात्रियों को भी इस खराब सड़क से गुजरने में बड़ी मुश्किल होती है। इन गड्ढों के कारण हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत- बजरी और अन्य सामग्री से भरे ओवरलोड टिप्पर जो नियमों की अवहेलना करते हुए लगातार सड़क पर चलते हैं, इस सड़क की तबाही के जिम्मेदार हैं। भारी वजन के कारण सड़क अपनी क्षमता से अधिक नुकसान झेल रही है।
प्रशासन की अनदेखी से लोगों में रोष
परेशान लोगों का कहना हैं कि वे काफी समय से प्रशासन के ध्यान में यह मामला ला रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि प्रशासन तुरंत ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करे और जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराए, ताकि इलाके के लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें