फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीमंदिर पहुंचा शहीद कर्नल मनप्रीत का पार्थिव शरीर, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर देर रात करीब 11 बजे चंडीमंदिर आर्मी कैंट लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शव को ससम्मान कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर के शवगृह में रखवा दिया गया। शुक्रवार को कमांड हॉस्पिटल से सुबह 10:00 बजे शहीद का पार्थिव शरीर ससम्मान मुल्लांपुर के पास पड़ते उनके पैतृक गांव भड़ौजियां ले जाया जाएगा। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सुबह लगभग 10:30 बजे शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगा, जिसके बाद दोपहर 2.00 बजे के बाद सैन्य और शासकीय सम्मान के साथ कर्नल मनप्रीत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान 2 सिख लाइट इन्फेंट्री के अलावा 207 एफडी रेजिमेंट के जवान शहीद की देह को एस्कॉर्ट करेंगे। वहीं, सेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें