चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में बुधवार को फाइनेंस व कांट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक हुई। मेयर की अध्यक्षता में हुई बैठक में खुड्डा लाहौरा के काॅलोनी नंबर-2 की मुख्य सड़क को बनाने, जी20 पर 13 लाख खर्च करने, कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण समेत कई एजेंडों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में आयुक्त आनिंदिता मित्रा, पार्षद दलीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत कौर बबला, नेहा, प्रेम लता समेत नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
इन प्रस्तावों को दी गई मंजूरी
- 30.36 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सार्वजनिक समारोहों व रैलियों आदि में उपयोग के लिए मोबाइल शौचालय वैन और वीआईपी मोबाइल शौचालय वैन की खरीद होगी।
- 34.39 लाख की अनुमानित लागत से खुड्डा लाहौरा कालोनी नंबर-2 की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य होगा
- 16.35 लाख की अनुमानित लागत से औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित टिन शेड एवं मोटर गैराज के कार्यालय का मरम्मत का कार्य
- 12.81 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर डंपिंग ग्राउंड मशीन किराए पर लेने के वर्तमान समझौते में तीन महीने का विस्तार
- गैर सरकारी संगठन द्वारा मलोया, सेक्टर-45 और सेक्टर-25 की गौशाला के संचालन के समझौते में तीन माह का विस्तार
- मनीमाजरा स्थित कम्युनिटी सेंटर ठाकुर द्वारा में पार्षद कार्यालय में 5.11 लाख रुपये की अनुमानित लागत से फर्नीचर व बिजली के सामान की आपूर्ति- 30.72 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर चार जेसीबी और चार टिप्पर किराए पर लेने के वर्तमान समझौते में दो महीने का विस्तार- 13.00 लाख रुपये की अनुमानित लागत से जी20 बैठकों के दौरान प्रतिनिधियों के लिए कार्यक्रम की व्यवस्था
- 2.31 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर सामुदायिक केंद्र एमएचसी में फर्नीचर लगाना
- 44.19 लाख रुपये की अनुमानित लागत से मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स, मनीमाजरा में श्रेणी-3 गैरेज साइड में सीमेंट कंक्रीट फर्श का निर्माण
- शहर से बागवानी अपशिष्ट उठाने के लिए जैम के माध्यम से 40 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किराए पर लेने के लिए मंजूरी मिली।
- 12.28 लाख रुपये की अनुमानित लागत से विकलांगों के लिए पार्किंग फ्रेंडली बोर्ड उपलब्ध कराना एवं लगाना, रोड मार्किंग और रैंप बनाना- 7.34 लाख रुपये की अनुमानित लागत से नगर निगम बिल्डिंग में यूपीएस की आपूर्ति और स्थापना।
- 9.11 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर-24 के मकान नंबर-3404 के पास पार्क में वॉकिंग ट्रैक का निर्माण।
- 11.62 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सेक्टर-45 से वी-3 रोड सेक्टर-33/45 तक स्लिप रोड का निर्माण।