फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक खेल अब 17 फरवरी से होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
–बैलगाड़ी दौड़ और पारंपरिक खेलों के साथ 3 दिन का रोमांच
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना।

पंजाब की मिनी ओलंपिक के नाम से मशहूर किला रायपुर के ग्रामीण खेल अब 17 फरवरी से आयोजित होंगे। पहले ये खेल 30 जनवरी को होने थे लेकिन हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण ग्राउंड पर आयोजन असंभव था। मौसम की संभावित अस्थिरता को देखते हुए आयोजन समिति ने खेलों की नई तारीखें तय की हैं।
सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण खेल 17 से 19 फरवरी तक किला रायपुर के ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। इस बार 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जाएगा जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन

खेलों में पुरुष और महिला हॉकी, अंडर-14 और अंडर-17 बालिकाओं के लिए कबड्डी, 60 मीटर और 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर रेस, 400 मीटर की हीट और फाइनल, खो-खो, पुरुष वॉलीबॉल, शूटिंग और अन्य पारंपरिक खेल शामिल हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर दौड़, खच्चर रेस, कुत्तों की दौड़, निहंग सिंहों के घोड़ों पर करतब और करतब बाजों के प्रदर्शन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


खेल मेले के दौरान रात में बड़े सिंगरों के अखाड़े भी आयोजित किए जाएंगे, जो ग्रामीण संस्कृति और खेलों को देखने का अनुभव और भी रोचक बनाएंगे। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि तीन दिन का यह महाकुंभ ग्रामीण खेल प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन और उत्साह देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें