फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में महाराजा रंजीत सिंह का स्टेच्यू
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस के शहर सेंट ट्रोपेज में देश के एक महान शासक का स्टेच्यू लगने जा रहा है। बुत शहर डिप्टी मेयर हेनरी ऐलाड का सौंप दिया गया है। पंजाब भवन में आयोजित समारोह में बादल ने कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है कि महाराजा रणजीत सिंह का बुत फ्रांस के शहर में लगाया जाएगा। महाराजा रणजीत सिंह एक महान शासक थे, जिन्होंने महान गुरुओं के दर्शाये समाजवाद के मार्ग को सही अर्थों में अमल में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने सभी लोगों के कल्याण को यकीनी बनाया।
महाराजा रणजीत सिंह का बुत सेंट ट्रोपेज में स्थापित करने के लिए फ्रांस सरकार और इस पर्यटन नगरी की अथॉरिटी के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारत व फ्रांस के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी। फ्रांस व पंजाब के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि महान सिख महाराजा रणजीत सिंह ने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रसार को रोकने के लिए फ्रांस के महान योद्धा जनरल जीन फ्रेंक्यूस ऐलाड को चुना था।
पंजाब सरकार ने तोहफे में दिया महाराजा का बुत
फ्रांस के सेंट ट्रोपेज में महाराजा रंजीत सिंह का स्टेच्यू
- फोटो : अमर उजाला
बादल ने कहा कि जनरल ऐलाड महाराजा रणजीत सिंह की सेना के प्रमुख जनरल साबित हुए, क्योंकि जब तक दोनों जीवित रहे, ब्रिटिश शासक पंजाब पर कब्जा करने में सफल नहीं हुए। इस अवसर पर जनरल ऐलाड के पड़पोते और सेंट टरोपेज के डिप्टी मेयर हेनरी ऐलाड ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से यह बुत तोहफे के रूप में देने से दोनों देशों के बीच संबंधों को ओर मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह और जनरल ऐलाड दोनों देशों के बीच सैनिक रणनीतिक गठबंधन की उत्तम मिसाल हैं। यह एकता, मित्रता व सहयोग की अद्वितीय मिसाल है। महाराजा रणजीत सिंह का 2 फुट 8.68 इंच ऊंचा और 110 किलोग्राम वाला तांबे का यह बुत पंजाब सरकार की ओर से फ्रांस को तोहफे में दिया गया है।
इसे ग्वालियर के प्रभात मूर्ति कला केंद्र में तैयार किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डायरेक्टर नवजोत पाल सिंह रंधावा और जेएस चीमा उपस्थित थे।