फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलिंग छोड़ अब यह काम करने लगे हैं द ग्रेट खली, जानकर आपका सीना भी हो जाएगा चौड़ा

Fri, 29 Jun 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
द ग्रेट खली
विज्ञापन

देश में विदेशों की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना एकमात्र लक्ष्य है। ग्रामण इलाकों के युवायों को अधिक से अधिक ट्रेनिंग में देने में जुटा हुआ हूं। यह कहना है ‘द ग्रेट खली’ का। दलीप सिंह राणा उर्फ खली शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। उनके साथ कई विदेशी महिला और पुरुष रेसलर्स भी थे। 

विज्ञापन


कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) केबैनर तले ‘द ग्रेट खली रिर्ट्न्स’ नाम से रेसलिंग इवेंट हिमाचल में होने जा रहा है। इसके दो शो होंगे। पहला शो मंडी में 4 जुलाई और दूसरा शो सोलन पुलिस लाइंस में 7 जुलाई को होगा। इममें देसी और विदेशी रेसलर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। भारत से 24 और विदेशों से 15 रेसलर्स दोनों इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ रेसलिंग रिंग में भिड़ते हुए नजर आएंगे। 

खली के साथ विदेशी महिला रेसलर्स में कैटी फोर्ब्स, स्कारलेट, जैमी जोन्सन भी थी। सिरमौर में जन्मे खली पहली बार अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश में इतना बड़ा रेसलिंग शो आयोजित कर रहे हैं। खली ने कहा कि जब मैंने विदेशों में रेसलिंग करनी शुरू की थी तो सोचता था कि एक दिन हिमाचल के लोगों केलिए रेसलिंग शो करवाऊंगा। आज मेरा सपना सच होने जा रहा है। हिमाचल मेरी जन्मभूमि है। इस शो के लिए मेरी पूरी टीम बहुत उत्सुक है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर होगा खेल

the great khali
द ग्रेट खली ने बताया कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत में सात साल से लेकर 60 साल केलोग इस खेल का देखते हैं। खासकर देश की युवा पीढ़ी तो इस खेल की दीवानी है। टीवी पर युवा अपने स्टार रेसलर्स की कोई भी फाइट को देखे बिना नहीं रहते। अब भारतीय दर्शक खासकर हिमाचल केलोग अपने पंसदीदा रेसलर्स को अपने सामने रेसलिंग रिंग में लड़ते हुए देखेंगे। मंडी और सोलन में होने वाले दोनों शो डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर खेल आयोजित होगा।

 

नशा छोड़कर रेसलिंग से जुड़ रहे युवा

the great khali
पंजाब में बढ़ते हुए नशे से हो रहे नुकसान केबारे में खली ने बताया कि जालंधर के पास उनकी अकादमी है। कई गांवों केयुवा अकादमी में रेसलर्स बनने केलिए पहुंचते हैं। इनके कई साथी जोकि नशे के आदी थे, उन्होंने जब अपने साथी गांव केलड़कों को अकादमी में रेसलिंग के खेल के जरिए अपनी बॉडी बनाते देखा तो उनमें से कई नशा छोड़कर इस खेल में आ गए हैं। खली ने बताया कि अकादमी में देश भर से 300 युवा रेसलर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेकर कविता देवी, सतिंदर, लवप्रीत विदेशों में रेसलिंग कर रहे हैं।
 
 
विज्ञापन

भविष्य के लिए रेसलर तैयार करने पर फोकस

the great khali
डब्ल्यूडब्ल्यूई में दोबारा खेलने के सवाल पर खली ने कहा कि अगर मुझे फिर से खेलने का न्योता मिलता है तो फुल टाइम के लिए नहीं खेलूंगा क्योंकि हमें जालंधर स्थित अकादमी से भविष्य के लिए रेसलर्स भी तैयार करने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें