फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। सात दिनों तक चली इस कथा का वाचन गुरु श्याम सुंदर महाराज ने किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में धर्म, आस्था और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को जीवन में सदाचार अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन पार्षद दर्शना रानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शाम सिंह, ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, लंबरदार फतेह सिंह, बुआ सिंह, अभिजीत सैनी, राजबीर सिंह भारतीय और गंगा बिशन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा के उपरांत भव्य लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के जयघोषों के बीच प्रसाद ग्रहण किया। कथा स्थल पर पूरे सप्ताह भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा जबकि समापन दिवस पर मां भगवती के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें