फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीयू डेंटल कॉलेज में दांत निकलवाने आई युवती को दिया एनेस्थीसिया, कुछ ही देर में हो गई मौत

Thu, 22 Sep 2022 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डॉक्टरों के मुताबिक युवती अस्थमा की मरीज थी। उसे लोकल एनेस्थीसिया दिया गया था। इसके बाद उसने बेचैनी और सांस लेने में समस्या आने की शिकायत की। इस पर कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी के डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में बुधवार सुबह 10 बजे दांत निकलवाने आई 30 वर्षीय युवती श्रीमती की एनेस्थीसिया देने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। युवती बठिंडा की रहने वाली है। हालांकि, एक महीने से वह मोहाली के सेक्टर-80 में किराये पर रह रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि एनेस्थीसिया देने के बाद युवती ने बेचैनी और सांस में दिक्कत होने की शिकायत की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक युवती अस्थमा की मरीज थी। उसे लोकल एनेस्थीसिया दिया गया था। इसके बाद उसने बेचैनी और सांस लेने में समस्या आने की शिकायत की। इस पर कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने लगभग एक घंटे तक मरीज को सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों की टीम में एनेस्थीटिस्ट, मेडिसिन कंसल्टेंट और वरिष्ठ डेंटल सर्जन भी मौजूद रहे।

कॉर्डियोपल्मोनरी अरेस्ट से हुई मौत
शुरुआती जांच में मौत का कारण हृदय और अस्थमा का अटैक (कॉर्डियोपल्मोनरी अरेस्ट) लग रहा है। - डॉ. हेमंत बत्रा, प्रिंसिपल डेंटल कॉलेज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें