चंडीगढ़। जुवेनाइल कोर्ट ने मंगेतर से अपने चचेरे भाई को पिटवाने की आरोपी युवती को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। दर्ज मामले के तहत युवती ने अपने चचेरे भाई पर मोबाइल चोरी करने का संदेह जताते हुए अपने मंगेतर और उसके दोस्तों से बुरी तरह पिटवाया था। आरोपियों ने बच्चे के कपड़े उतार पीटते हुए जंगल में पेड़ पर उलटा लटका दिया था। मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने पिछले साल बच्चे के पिता ने शिकायत पर युवती के अलावा उसके मंगेतर विनोद और उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में सुनवाई के दौरान पीड़ित बच्चा और उसके पिता समेत अन्य गवाह अपने बयानों से मुकर गए। इसके बाद अदालत ने युवती को बरी कर दिया। मामले में युवती केस में भले ही बरी हो चुकी है। युवती की उम्र उस समय 18 साल से कम थी तो उसके खिलाफ जुवेनाइल कोर्ट में केस चला। लेकिन उसके मंगेतर और राहुल नाम के ही उसके दो दोस्तों पर अभी केस चल रहा है।