फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुलाबों के साथ गीत-संगीत व झूले का मजा... आज से शुरू हो रहा रोज फेस्टिवल

विज्ञापन
रोज फे​स्टिवल को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार पार्किंग प्लान। स्रोत : पुलिस 
विज्ञापन
चंडीगढ़। 52वें रोज फेस्टिवल का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। रोज गार्डन व लेजर वैली में तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में शहरवासी और पर्यटक गुलाब की 829 प्रजातियों के देखने के साथ म्यूजिकल नाइट का भी आनंद लेंगे। वीरवार रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित शुक्रवार दोपहर 12 बजे रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। सांसद सांसद किरण खेर भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों की भीड़ और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह निर्धारित स्थान पर ही वाहनों को खड़ा करें। साथ ही आम लोगों से यह आग्रह भी किया है कि सार्वजनिक परिवहन या कार पूलिंग के जरिए फेस्टिवल में पहुंचें। साथ ही चेतावनी दी है कि साइकिल ट्रैक, फुटपाथ या नो पार्किंग जोन पर वाहन खड़े किए तो वाहनों जब्त लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को पुलिस यातायात हेल्पलाइन नंबर 1073 पर संपर्क करना होगा। यह भी बताया गया है कि यातायात को देखते हुए पुलिस कुछ मार्गों पर वाहनों को प्रतिबंधित करने के साथ डायवर्ट भी कर सकती है। हर साल रोज फेस्टिवल में हजारों लोग जुटते हैं। इस बार भी काफी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

योग सत्र का भी होगा आयोजन
रोज फेस्टिवल में नगर निगम की ओर से पर्यटकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और सेल्फी पॉइंट जैसी व्यवस्थाएं की गईं हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग लेजर वैली में विभिन्न तरह के व्यंजनों और झूलों का भी आनंद ले सकेंगे। रोज गार्डन और लेजर वैली में सभी के लिए एंट्री मुफ्त होगी। फेस्टिवल के पहले दिन शुक्रवार शाम 6.30 बजे से अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की इंस्ट्रूमेंटल ईवनिंग होगी, जो गवर्नमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी के सामने के मैदान में आयोजित होगी। तीन दिनों तक लोग सुबह 10 से रात 10 बजे तक शिल्प प्रदर्शनी, मनोरंजन पार्क, फूड कोर्ट, बिजनेस स्टॉल और प्रदर्शनी स्टॉल का आनंद ले सकते हैं। लोग सुबह 8 से 10 बजे तक योग सत्र में भी भाग ले सकते हैं। योग सत्र का आयोजन सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम व आर्ट गैलरी में आयोजित किया जाएगा। दोपहर बाद दो से 3.30 बजे तक सस्टेनेबल वाइल्ड लाइफ ट्रैवल पर एक फिल्म स्क्रीनिंग भी होगी, जो पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन



कंवर ग्रेवाल और बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी जमाएंगे रंग
रोज फेस्टिवल में तीनों दिन म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंजाबी व बॉलीवुड गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे। शुक्रवार को साढ़े पांच बजे से शाम-ए-गजल का आयोजन होगा। इसमें गायक सुनील सिंह डोगरा पहुंचेंगे। 24 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल की सूफी नाइट होगी और 25 फरवरी को प्रसिद्ध गायक अभिलिप्सा पांडा की म्यूजिक नाइट होगी। ये तीनों कार्यक्रम सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन के अंदर होंगे। इसके अलावा लेजर वैली में 24 फरवरी को शाम 6.30 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला प्रस्तुति देंगे। 25 फरवरी को रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी अपने गीतों से शाम सजाएंगे।
विज्ञापन



यहां पार्क करें अपने वाहन
- आर्मी टैंक पार्किंग सेक्टर-10
- आर्मी टैंक के साथ सेक्टर-10 का खुला मैदान
- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और यूटी सचिवालय के पीछे की पार्किंग
- पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर और केंद्रीस सदन सेक्टर 9 के पीछे।
- सेक्टर-16 में रोज गार्डन के मेन गेट की पार्किंग
- सेक्टर-16 में रोज गार्डन के पीछे स्थित पार्किंग
- सेक्टर-17 होटल ताज के सामने की पार्किंग
- सेक्टर-17 टीडीआई मॉल के सामने की पार्किंग
- मल्टी लेवल पार्किंग सेक्टर-17
- सेक्टर-9 मध्य मार्ग के एससीओ पर स्थित पार्किंग क्षेत्र
- सेक्टर-17 पार्किंग एरिया
- पार्किंग एरिया एमसी ऑफिस-सेक्टर 17

यहां होगा पिक और ड्रॉप
- सेक्टर 17 में रास फ्रंटियर के नजदीक
- नीलम थिएटर सेक्टर 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें