चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर 33 में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की। इस बैठक में सभी नए पदाधिकारी शामिल हुए और टीम के औपचारिक परिचय के साथ-साथ आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।