फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैंगस्टर शगनप्रीत और डोनी बल के इशारे पर पीयू में चली थीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में सोपू के छात्र नेता जश्नदीप सिंह जवंधा पर गोलियां विदेश में बैठे गैंगस्टर शगनप्रीत सिंह और डोनी बल के इशारे पर चलाई गई थीं। यह खुलासा पुलिस के ऑपरेशन सेल की ओर से गिरफ्तार ने चार शूटरों ने किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर निवासी गौरव उर्फ गोला, रजत उर्फ गुड्डा, आर्यन और हरियाणा के सिरसा निवासी रवि निज्जर उर्फ काली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी कंवरदीप काैर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के तार पंजाब के कई चर्चित हत्या और फायरिंग मामलों से भी जुड़े हैं। ये सभी विदेशी गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे और उनके निर्देश पर पंजाब व चंडीगढ़ में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पंजाब के चर्चित गोपी निज्जर हत्याकांड, अमृतसर में 12वीं के छात्र अमरजोत सिंह की हत्या और खन्ना आढ़ती फायरिंग केस में शामिल होने की बात कबूल की है। गौरव उर्फ गोला ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ पहले खन्ना मंडी इलाके की रेकी की थी, जिसके बाद फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस मामले में डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा, आईजी पुष्पेंद्र कुमार, डीआईजी राजीव रंजन सिंह और एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर ऑपरेशन सेल की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल और डीएसपी विकास श्योकंद की निगरानी में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की टीमों ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। गैंगस्टर शगनप्रीत सिंह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर रह चुका है।
विज्ञापन

जानिए... किस आरोपी से क्या मिला

एसएसपी ने बताया कि गौरव उर्फ गोला से .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस, रजत उर्फ गुड्डा से एक पिस्टल और चार कारतूस, आर्यन से एक पिस्टल और चार कारतूस तथा रवि निज्जर से भी कारतूस बरामद किए हैं।

आरोपियों पर पहले से भी दर्ज हैं कई मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गौरव उर्फ गोला पर पहले से हत्या, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं जबकि रवि निज्जर पर राजस्थान में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। चंडीगढ़ पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। अब पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों, हथियार सप्लाई चैन और विदेश से हो रही फंडिंग की गहन जांच में जुटी है।

ऑनलाइन भेजते थे खर्च और नशे के लिए रुपये

पुलिस के मुताबिक बीते 17 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग की पार्किंग में सोपू नेता जश्नदीप सिंह जवंधा को निशाना बनाने के लिए आरोपी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिछले गेट से स्कूटर पर भाग निकले। रास्ते में मंदिर के पास गन पॉइंट पर एक बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर वे मोहाली की ओर भाग निकले थे। इस वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर शगनप्रीत सिंह और डोनी बल के इशारों पर काम कर रहे थे। वे एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया एप के जरिए निर्देश लेते थे। भागने के दौरान खर्च और नशे के लिए उन्हें ऑनलाइन पैसे भेजे जाते थे। पुलिस अब इस पूरे फंडिंग नेटवर्क और गैंग के अन्य सदस्यों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें