फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 35 घंटे बाद भी नहीं बुझी बेसमेंट में लगी आग, पूरे इलाके में फैला धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के एससीओ नंबर-10 के बेसमेंट में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे लगी आग बुधवार देर रात भी पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी। आग का धुआं साथ लगते करीब 25 एससीओ में फैल चुका है। सभी को बंद कर दिया गया है। हालत यह है कि केमिकल की वजह से दमकलकर्मियों की आंखों में जलन हो रही है और मौके पर खड़ा होना भी मुश्किल है।आग और धुआं फायरकर्मियों और पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। वेंटिलेशन नहीं होने की वजह से फायरकर्मी अंदर नहीं जा पा रहे। अंदर फोटो फ्रेम बनाने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी और मिक्स मैटेरियल के फ्रेम, चिपकाने के लिए इस्तेमाल में आने वाले केमिकल व अन्य तरह के कई ज्वलनशील पदार्थ पड़े थे जिनसे आग भड़क गई। आग बुझाने में लगे कर्मियों का कहना है कि वह एक तरफ से आग बुझा रहे हैं तो दूसरी तरफ आग लग जा रही है। फायरकर्मी पिछले 35 घंटे से आग को बुझाने में लगे हुए हैं। दमकल विभाग की 70 से ज्यादा गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया जा चुका है। रात दिन अलग-अलग शिफ्ट में फायरकर्मी और पुलिस जवान आग को बुझाने में लगे हुए हैं। दुकान के अंदर प्लास्टिक का सामान भी है, जिसमें आग पकड़ने से धुआं ज्यादा उठ रहा है। आसपास के पूरे इलाके में प्लास्टिक की बदबू फैल गई है। बता दें कि शोरूम के अंदर फोटो फ्रेम से संबंधित काम चलता था।
विज्ञापन


धुंआ निकालने के लिए लगाई मशीन, पहले फ्लोर पर दीवार तोड़ी
आग लगने से आसपास के सभी शोरूम में धुंआ फैल चुका है, जिसे मशीन से भी निकालने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार रात और बुधवार को पूरे दिन धुंआ को कम करने की कोशिश की गई। इसके लिए करीब एससीओ नंबर-10 के पहले फ्लोर पर सामने की तरफ की दीवार को तोड़कर एक खिड़की नुमा जगह बनाई गई, जहां से पूरे दिन धुआं बाहर आता रहा। 20 एससीओ दूर शोरूम के अंत में भी थोड़ी सी दीवार तोड़ी गई। इसके अलावा सभी शोरूम में जहां से भी जगह है धुंआ बाहर आता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि एससीओ नंबर-10 के आसपास बनी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

खड़े होकर देखते रहे शोरूम मालिक
आग लगने की वजह से सभी शोरूम बंद है और उनमें से कई शोरूमों के मालिक मौके पर पहुंचे। वह कई घंटे पुलिस और फायरकर्मियों की इस कार्रवाई को देखते रहे। मौके पर मौजूद कईयों ने कहा कि इस आग की वजह से सभी का काफी नुकसान हुआ है। आग लगने वाले शोरूम के मालिक प्रमोद मंगलवार को भी पहुंचे थे। बताया कि उनका फोटो फ्रेम बनाने का काम है और वह सेक्टर-18 में रहते है। आग लगने से उन्हे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कई इलाकों से पहुंच रही दमकल विभाग की गाड़ियां
आग बुझाने के लिए मनीमाजरा, सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1, सेक्टर-32 समेत कई इलाकों से फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच रही हैं। बुधवार को पूरे दिन सेक्टर-26 की तरफ से इलाकों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दौड़ती रहीं। ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए सेक्टर-26 के चौक पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रुकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें