फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बरामदे में सोता रहा परिवार, गहने-नकदी और तीन मोबाइल फोन ले गया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नयागांव के दशमेश नगर में एक परिवार रात को बरामदे में सोता रहा और घर का पिछला जाली वाला दरवाजा तोड़कर घर में घुसा चोर गहने-नकदी और मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गया, लेकिन परिवार को कुछ पता नहीं चला। इस मामले में नयागांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में टेक बहादुर ने बताया कि 25 जून की रात वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसा चोर दोनों कमरों में घुसकर अलमारी खोलकर सामान इधर-उधर फेंककर वहां से गहने-नकदी चोरी करके ले गया। इसके बाद वह बरामदे में आया और उनके सिरहाने के पास रखा उनका मोबाइल फोन भी ले गया। 26 जून को सुबह सात बजे जब वह उठे तो देखा कि उनका मोबाइल फोन वहां नहीं था। इस पर उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर मोबाइल ढूंढना चाहा तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने चेक किया तो पता चला कि अलमारी में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और सोने की दो चेन के अलावा पांच हजार रुपये गायब थे। इनके अलावा दो मोबाइल फोन भी नहीं थे। अब तक उन्होंने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें