फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एनफोर्समेंट विभाग ने रात आठ बजे तक कार्रवाई कर अवैध वेंडरों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम सदन की बैठक में एनफोर्समेंट विंग की ड्यूटी रात 8 बजे तक लगने की मांग का मुद्दा उठने के बाद इसे अधिकारियों ने लागू कर दिया।इसके बाद मनीमाजरा में वीरवार को तैनात किए नए एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गौतम ने रात 8 बजे तक ड्यूटी की। इस दौरान मोटर मार्केट और बस स्टैंड के आसपास बिना लाइसेंस वाले अवैध वेंडरों पर कार्रवाई कर उनका सामान और रेहड़ी आदि जब्त की। इस दौरान उन्होंने 16 लोगों के चालान काटकर अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अवैध वेंडर को बक्शा नहीं जाएगा। सभी पर कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।बता दें कि मनीमाजरा में शाम छह बजे के बाद सड़कों और चौराहों पर अवैध रेहड़ियां लग जाती हैं। इस कारण सड़कों पर जाम लग जाता है और लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, संयुक्त व्यापार मंडल मोरीगेट बाजार के प्रधान प्रदीप बागरा, चंडीगढ़ यूथ एसोसिएशन के प्रधान अंकित अरोड़ा, शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के प्रधान सुरजीत सिंह राजा ने नगर निगम की पहल की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें