फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवाओं की ऊर्जा और समर्पण ने सदैव राष्ट्र निर्माण को गति दी है-राज्यपाल कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं की ऊर्जा और समर्पण ने सदैव राष्ट्र निर्माण को गति दी है और छोटे साहिबजादों तथा शहीद भगत सिंह के बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ये शब्द पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को लोकभवन में कहे। उ
विज्ञापन

न्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, सुदृढ़ होता बुनियादी ढांचा, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के तहत हुई प्रगति तथा बेहतर शासन व्यवस्था में युवाओं की अहम भूमिका रही है। प्रशासक ने पंजाब और यूटी से चयनित युवा प्रतिनिधियों को संबोधित किया। ये युवा 9 से 12 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में भाग लेंगे।
प्रतिभागियों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका चयन पंजाब और चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है तथा यह उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने छात्रों को स्मरण कराया कि वे राष्ट्रीय मंच पर अपने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा उनका आचरण और प्रदर्शन उनके क्षेत्र की क्षमताओं और मूल्यों को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बताया कि वर्ष 1995 से प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश के युवाओं को एकजुट करता है और उन्हें सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, विचार-विमर्श और नेतृत्व का मंच प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो चरित्र निर्माण और सेवा-भाव को विकसित करे। उन्होंने बताया कि कुल 139 प्रतिभागी, जिनमें पंजाब से 85 और चंडीगढ़ से 54 युवा शामिल हैं, विकसित भारत चैलेंज ट्रैक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें