चंडीगढ़। गांव खुडडाअलीशेर में बिजली का संकट दूर होगा। सेक्रेटेरियट सब ग्रिड स्टेशन से गांव के ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए अंडरग्राउंड 11केवी लाइन को जोड़ा जाएगा। आंधी तूफान के दौरान बिजली कटने के कारण गांव के लोगों को परेशानी होती है। बिजली नहीं आने पर टयूबवेल भी नहीं चल पाता इसके जलते पानी का संकट भी आ जाता है। इसके बन जाने से अब संकट से छुटकारा मिलेगा। वार्ड नंबर 1 की पार्षद जसविंदर कौर ने बताया कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है और इस कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर बाबा गुरदयाल, गुरप्रीत सिंह, जगपाल सिंह जग्गा, पूर्व पंच माघी, सतनाम सिंह, गोल्डी पंडित सहित कई गांव के लोग उपस्थित रहे।