फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिन और रात के तापमान में महज 4.6 डिग्री का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। रविवार को महज 4.6 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर दर्ज किया गया। इसके अनुसार दिन में जितनी गर्मी पड़ रही है, रात के समय में भी लोगों को उतनी ही गर्मी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में भी तापमान ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी, क्योंकि इन दिनों दिन में रुक-रुक कर हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान है। बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि विभाग की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस दौरान तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। जून के महीने में औसतन तापमान 40 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शहर में इन दिनों तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को भी दिन साफ रहेगा लेकिन शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें