चंडीगढ़। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता अरुण सूद की अगुवाई में अपनी समस्याएं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के समक्ष रखीं। अरुण सूद व प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में स्थित प्राइवेट प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूलों को सुचारू रूप से चलने, कॉन्ट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, बिजली विभाग में कार्यरत 17 लोअर डिविजन क्लर्क को कॉमन कैडर में मर्ज करने, ओला -उबर कैब ड्राइवर यूनियन की समस्याएं, मनोनीत पार्षद के चंडीगढ़ कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर बनने पर बधाई इत्यादि मुद्दों पर चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से विस्तार से चर्चा की। गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अरुण सूद के अलावा सतिंदर सिंह सिद्धू, बिपिन शेर सिंह, बलविंदर सिंह, निशांत, सुमित छाबड़ा इत्यादि शामिल रहे।